छत्तीसगढ़ सरकार की योजनायें भाग 1
नियमित अपडेट के लिए हमारा व्हाट्स एप्प और टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें जिससे आपको सभी नोट्स महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का pdf भेजा जा सके
Que. राजीव गांधी किसान न्याय योजना कब शुरू हुई ?
व्याख्या – राजीव गांधी किसान न्याय योजना 21 मई 2020 को हरेली के दिन शुरू हुई थी इसका उद्देश्यों किसानो की आय में वृद्धि करना है
Que. राजीव गांधी किसान न्याय योजना में कुल कितनी फसलो को शामिल किया गया ?
व्याख्या – राजीव गांधी किसान न्याय योजना में कुल 13 फसलो को शामिल किया गया है जिसमे मक्का, सोयाबीन , मूंगफली आदि शामिल है
Que. राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान में प्रति एकड़ कितनी राशि दी जाती है ?
व्याख्या – राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान की प्रति एकड़ बुवाई पर 9000 की सहायता राशि दी जाती है
Que. राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान के बदले अन्य फसल की बुवाई पर कितनी राशि दी जाती है ?
व्याख्या- राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान के बदले एनी फसल की बुवाई पर 10000 की सहायता राशि दी जाती है
Que. राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 2023-24 के बजट पर कितना प्रावधान है ?
व्याख्या – राजीव गांधी किसान न्याय योजना में वर्ष 2023 – 24 में 6800 करोड़ का प्रावधान है
Que. राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में एक परिवार को सालाना कितनी राशि दी जाती है ?
व्याख्या – राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में एक परिवार को सालाना 6000 की राशि दी जाती है
Que. गोधन न्याय योजना कब शुरू हुई ?
व्याख्या – गोधन न्याय योजना 20 जुलाई 2020 को हरेली के दिन शुरू हुई थी इसमें छत्तीसगढ़ सरकार किसानो से गोबर की खरीदी करती है
Que. छत्तीसगढ़ सरकार कितने रुपये की दर से गोबर खरीदती है ?
व्याख्या – छत्तीसगढ़ सरकार 2 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर गोबर की खरीदी करती है
Que. गोधन न्याय योजना में छत्तीसगढ़ सरकार कितने रुपये प्रति लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी करती है ?
व्याख्या – छत्तीसगढ़ सरकार गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 4 रुपये प्रति लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी करती है
Que. महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना कब शुरू हुई ?
व्याख्या – महात्मा गांधी रूरल इंडसट्रियल पार्क योजना 2 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई इसका उद्देशो स्थानीय उत्पादों की खरीदी करना और किसानो को समृद्ध बनाना है
Que. छत्तीसगढ़ सरकार ने गौमूत्र की खरीदी कब से शुरू की है ?
व्याख्या – छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 जुलाई 2022 में पाटन से गौमूत्र की खरीदी 4 रुपये प्रति लीटर में शुरू की है
Que. राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना की आयु सीमा क्या है ?
व्याख्या – राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना की आयू सीमा 15 से 40 वर्ष है इसमें न्यूनतम एक और अधिकतम 40 सदस्य होते है इसमें एक तिहाई महिलाओं का होना जरुरी है और इसमें सरकार 1 लाख रुपय सालाना देती है