पर्यावरण विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – environment science gk in hindi questions

पर्यावरण विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – environment science gk in hindi questions

WhatsApp Group1 Join Now
WhatsApp Group2 Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
environment science gk in hindi questions
environment science gk in hindi questions

पर्यावरण विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – environment science gk in hindi questions

1.दुनिया की सबसे बड़ी आर्द्रभूमि है:-

[A] कैमरगे (फ्रांस)
[B] ओकावंगो (बोत्सवाना)
[C] एवरग्लेड्स (यू एस ए)
[D] पैंटानल (दक्षिण अमेरिका)

Correct Answer: D [पैंटानल (दक्षिण अमेरिका)]

Notes:
पैंटानल दुनिया का सबसे बड़ा आर्द्रभूमि / दलदली भूमि वाला क्षेत्र है। यह मुख्यत: ब्राज़ील में स्थित है लेकिन इसके कुछ हिस्से ब्राज़ील की सीमा पार बोलीविया और पराग्वे तक भी फैले हुए हैं। यह अनुमानत: 140,000 और 195,000 वर्ग किलोमीटर (54,000 और 75,000 वर्ग मील) के क्षेत्रफल में फैला हुआ विशालकाय क्षेत्र है।

2.क्षुद्रग्रह पट्टी किन दो ग्रहों के बीच है?

[A] पृथ्वी और मंगल
[B] मंगल और बृहस्पति
[C] बृहस्पति और शनि
[D] शनि और यम

Correct Answer: B [मंगल और बृहस्पति]

Notes:
मंगल और बृहस्पति के बीच टूटे हुए ग्रहों के भाग हैं औऱ इसे क्षुद्र ग्रह पट्टी कहते हैं।

3.कौन सा विकल्प सही नहीं है:-

[A] शार्क बे- ऑस्ट्रेलिया
[B] कैरास्को नेशनल पार्क- बोलीविया
[C] अटलांटिक फोरेस्ट साउथ-ईस्ट रिज़र्व- फ्रांस
[D] सभी सही हैं|

Correct Answer: C [अटलांटिक फोरेस्ट साउथ-ईस्ट रिज़र्व- फ्रांस ]

Notes:
अटलांटिक फोरेस्ट साउथ-ईस्ट रिज़र्व ब्राजील में है|

4.लहुगाला कितुलाना नेशनल पार्क किस देश में है?

[A] भारत
[B] श्रीलंका
[C] भूटान
[D] बांग्लादेश

Correct Answer: A [भारत ]

Notes:
लहुगाला कितुलाना नेशनल पार्क श्रीलंका में है| यह श्रीलंका के सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है| यहाँ श्रीलंका के हाथी, श्रीलंकाई तेंदुआ, श्रीलंका के हिरन आदि मिलते हैं|

5.गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?

[A] उत्तर प्रदेश
[B] उत्तराखंड
[C] हिमाचल प्रदेश
[D] मध्य प्रदेश

Correct Answer: B [उत्तराखंड ]

Notes:
गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है जो 2390 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है| यहाँ हिम तेंदुए, कबूतर, फ्राख्ता, बारबेट आदि बहुतायात में पाए जाते हैं|

6.केवलदेव राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?

[A] राजस्थान
[B] उत्तर प्रदेश
[C] मध्य प्रदेश
[D] महाराष्ट्र

Correct Answer: A [राजस्थान ]

Notes:
केवलदेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में है| यह भरतपुर अभ्यारण्य के नाम से जाना जाता है|  इसमें हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी पाए जाते हैं, जैसे साईबेरिया से आये सारस, जो यहाँ सर्दियों के मौसम में आते हैं। यहाँ 230 से अधिक प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं|

7.पेरियार राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?

[A] तमिलनाडु
[B] केरल
[C] आन्ध्र प्रदेश
[D] कर्नाटक

Correct Answer: B [केरल ]

Notes:
पेरियार राष्ट्रीय उद्यान केरल में है|  यह केरल के इदुक्की, पत्थनामतित्था और कोट्टयम जिले में फैला हुआ है| इसका क्षेत्रफल 925 वर्ग किलोमीटर है|  यहाँ हाथी और चीते , सांबर, गौर, जंगली सूअर , जंगली गिलहरी आदि बहुतायत में पाए जाते हैं|

8.गजनेर वन्य जीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?

[A] महाराष्ट्र
[B] तमिलनाडु
[C] राजस्थान
[D] केरल

Correct Answer: C [राजस्थान]

Notes:
गजनेर वन्यजीव अभ्यारण्य राजस्थान में बीकानेर से 32 किलोमीटर दूर है। यह राजस्थान का प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्य है। यहां हिरण, नीलगाय, जंगली लोमड़ी और वाइल्ड बोर काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

9.शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पक्षी अभ्यारण्य कहाँ है?

[A] उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश
[C] झारखण्ड
[D] उत्तराखंड

Correct Answer: A [उत्तर प्रदेश]

Notes:
शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पक्षी अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर- लखनऊ हाइवे पर है। यहां पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

10.करेरा वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ है?

[A] मध्य प्रदेश
[B] तमिलनाडु
[C] उत्तर प्रदेश
[D] पंजाब

Correct Answer: A [मध्य प्रदेश]

Notes:
करेरा वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में है और इसका क्षेत्रफल 202 वर्ग किमी है जिसमें 146 वर्ग किमी प्राइवेट भूमि है। इसकी स्थापना 1981 में हुई। यह पक्षियों का क्षेत्र है।

WhatsApp Group1 Join Now
WhatsApp Group2 Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

x