छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू | CG MAHTARI VANDAN YOJANA ONLINE FORM
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू | CG MAHTARI VANDAN YOJANA ONLINE FORM
![CG MAHTARI VANDAN YOJANA ONLINE FORM](http://chayantutorials.com/wp-content/uploads/2024/02/CG-MAHTARI-VANDAN-YOJANA-ONLINE-FORM.jpg)
CG MAHTARI VANDAN YOJANA ONLINE FORM :- नमस्कार दोस्तों स्वागत करता मैं आप सभी को अपने इस आर्टिकल में जैसा कि मैं आप सभी को बता दूं छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसके तहत 5 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है और लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त मार्च में मिलेगी। कलेक्टर कोरिया ने इस योजना को सफल क्रियान्वन के लिए निर्देश दिए हैं ताकि पात्र महिलाएं इस योजना से वंचित न रहें। इस Mahtari Vandana Yojana Apply Online के लाभ और आवेदन करने की पूरी जानकारी के लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।
CG MAHTARI VANDAN YOJANA ONLINE FORM
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यानी सालाना 12,000 रुपए की राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि महिलाओं को हर महीने किस्त में दी जाएगी। Mahtari Vandana Yojana Apply Online विवाहित महिलाओं के साथ-साथ तलाकशुदा, परित्यक्त और विधवा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। इसके लिए 5 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य की इच्छुक महिलाएं 20 फरवरी 2024 तक इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
8 मार्च 2024 को आएगी पहली किस्त
महतारी वंदन योजना के लिए 5 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है। 21 फरवरी 2024 को अंतिम सूची जारी की जाएगी और इसके बाद 21 से 25 फरवरी 2024 तक आपत्ति की जा सकती है। Mahtari Vandana Yojana Apply Online 26 से 29 फरवरी 2024 तक आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। 1 मार्च 2024 को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और 5 मार्च को स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद 8 मार्च 2024 को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी।
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता
- महतारी वंदन योजना के लिए आवेदक महिला को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस Mahtari Vandana Yojana Apply Online के अंतर्गत केवल विवाहित महिलाएं जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को न्यूनतम 21 वर्ष पूर्ण हो गई है |
- वह इस योजना के लिए पात्र होगी। राज्य की विधवा, तलाकशुदा और परित्यागता महिला भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Mahtari Vandan Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- स्व घोषणा शपथ पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
महतारी वंदन योजना 2024 के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत सचिव या बाल विकास परियोजना कार्यालय या नागरिक क्षेत्र में वार्ड प्रभारी के पास जाना होगा।
- वहां जाकर आपको महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म दस्तावेजों सहित उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
- इस प्रकार छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकती है।
- आवेदन के सत्यापित होने पर हर महीने आपके बैंक खाते में 1000 रुपए की राशि आना शुरू हो जाएगी।
Mahtari Vandan Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्य की विवाहित महिलाएं योजना के लिए बनाए गए मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां जाने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको चुनना होगा।
- चुनने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरनी होगी।
- जैसे आपका नाम, पति का नाम, ग्राम वार्ड, जिला, मोबाइल नंबर, आयु, बैंक खाता विवरण आदि।
- मान्यता प्राप्त करने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। अंत में, आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह, आप 2024 मातृ वंदना योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
Key Highlights Of Mahtari Vandan Yojana
🌺 Scheme Name | Mahtari Vandan Yojana |
🚀 Initiated By | Government of Chhattisgarh |
🔗 Related Department | Department of Women and Child Development |
👩👩👧👧 Beneficiaries | Married women in the state |
🎯 Objective | Provide financial assistance to women for making them self-reliant and empowered |
💵 Financial Assistance Amount | ₹1000 per month |
📅 Application Start Date | 5th February 2024 |
📅 Application End Date | 20th February 2024 |
📍 State | Chhattisgarh |
📄 Application Process | Online and Offline |
🌐 Official Website | www.mahtarivandan.cgstate.gov.in |