महतारी वंदन योजना अप्डेट्स.. 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, देखिये जिलेवार सूची

Table of Contents

WhatsApp Group1 Join Now
WhatsApp Group2 Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महतारी वंदन योजना अप्डेट्स.. 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, देखिये जिलेवार सूची

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना आवेदन

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी अनुसार प्रदेश में अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 12 फरवरी को प्रदेश में 4 लाख 91 हजार 914 महिलाओं ने आवेदन किया है।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ पारिवारिक जरूरतों में मदद कर सकेंगी।

जिलावार प्राप्त आवेदन– महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 01 लाख 86 हजार 289, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 27 हजार 775, बलरामपुर में 01 लाख 60 हजार 78, बलौदाबाजार में 01 लाख 71 हजार 940, कोण्डागांव 01 लाख 10 हजार 334, कवर्धा 01 लाख 74 हजार 915, सूरजपुर में 01 लाख 73 हजार 195, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 42 हजार 790,

गरियाबंद में 01 लाख 31 हजार 868, बेमेतरा में 02 लाख 1 हजार 955, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 56 हजार 260, रायपुर से 05 लाख 94 हजार 346, राजनांदगांव से 01 लाख 81 हजार 229, सक्ती से 01 लाख 23 हजार 455, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 78 हजार 317, मुंगेली से 01 लाख 73 हजार 602, बालोद से 01 लाख 96 हजार 139,

इसे भी पढ़ें –  छत्तीसगढ़ किसानों को धान बोनस! भूमिहीनों को 07 हजार रुपए, तेंदूपत्ता तोड़ने वाले हितग्राहियों 4 हजार रुपये लोगों को हो रहा फायदा जाने कैसे ?

 

दंतेवाड़ा से 61 हजार 834, धमतरी से 1 लाख 49 हजार 586, जशपुर से 01 लाख 47 हजार 22, कोरबा से 01 लाख 67 हजार 201, कांकेर से 1 लाख  11 हजार 473, बस्तर से 01 लाख 46 हजार 163, दुर्ग में 02 लाख 62 हजार 708, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 51 हजार 782,

बिलासपुर से 02 लाख 43 हजार 132, सरगुजा से 01 लाख 86 हजार 454, कोरिया से 50 हजार 941, सुकमा से 40 हजार 141, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 74 हजार 589, महासमुंद से 03 लाख 2 हजार 572, नारायणपुर से 17 हजार 170, बीजापुर से 18 हजार 760 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

WhatsApp Group1 Join Now
WhatsApp Group2 Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

x