छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान 2024 | CG GK 2024

Table of Contents

WhatsApp Group1 Join Now
WhatsApp Group2 Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के जिले और संभाग 

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान 2024 | CG GK 2024 |

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान 2024 | CG GK 2024 यहाँ पर छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के प्रश्न दिए गए है इनमे से अनेको ऐसे प्रश्न भी है जो की छत्तीसगढ़ की विभिन्न परीक्षाओं जैसे CGPSC, CGVYAPAM, CGPOLICE SI, CGPOLICE CONSTABLE आदि में पूछे भी गए है और आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना भी है इसलिए परीक्षा में अधिक से अधिक अंक हासिल करने के लिए इन प्रश्नों को अवश्य हल करें

छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें संभाग की संख्या कितनी थी   ?
[A] 1
[B] 2
[C] 3
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [C] छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें संभाग की संख्या तीन थी जबकि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में पांच संभाग है 

 

छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें जिलो की संख्या कितनी थी   ?
[A] 14
[B] 16
[C] 18
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [B] छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें जिलो की संख्या 16 थी जबकि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 33 जिले है 

 

छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें तहसील की संख्या कितनी थी    ?
[A] 96
[B] 98
[C] 89
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [A] छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें तहसील की संख्या 96 थी 

 

छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें विकास खंड की संख्या कितनी थी    ?
[A] 145
[B] 146
[C] 147
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [B] छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें विकास खंड की संख्या 146 थी और वर्तमान में भी 146 है 

 

छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें नगर निगम की संख्या कितनी थी   ?
[A] 10
[B] 11
[C] 12
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [A] छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें नगर निगम की संख्या 10 थी जबकि वर्तमान में इसमें नगर निगम की संख्या 14 है 

 

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कितनी संभाग है   ?
[A] 4
[B] 5
[C] 7
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [B] छत्तीसगढ़ में वर्तमान में पांच संभाग है जो की इस प्रकार से है रायपुर , बिलासपुर , बस्तर , सरगुजा , दुर्ग 

 

छत्तीसगढ़ का सबसे प्राचीन संभाग कौन सा है  ?
[A] रायपुर 
[B] बिलासपुर 
[C] बस्तर 
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [A] छत्तीसगढ़ का सबसे प्राचीन संभाग रायपुर है रायपुर संभाग का निर्माण 1862 में हुआ था इसका मुख्यालय रायपुर है 

 

बिलासपुर संभाग का निर्माण कब हुआ था  ?
[A] 1955
[B] 1956
[C] 1957
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [B] बिलासपुर संभाग का निर्माण 1956 में हुआ था जनसंख्या के अनुसार बिलासपुर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग है इसका मुख्यालय बिलासपुर है 

 

क्षेत्रफल के आधार पर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग कौन सा है   ?
[A] रायपुर 
[B] बिलासपुर 
[C] बस्तर 
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [C] क्षेत्रफल के आधार पर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बस्तर है बस्तर संभाग का निर्माण 1981 में हुआ था यह जनसंख्या के आधार पर छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा संभाग भी है 

 

सरगुजा संभाग का निर्माण कब हुआ था   ?
[A] 2007
[B] 2008
[C] 2009
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [B] सरगुजा संभाग का निर्माण 1 अप्रैल 2008 को हुआ था इसका मुख्यालय अंबिकापुर है 

 

दुर्ग संभाग का निर्माण कब हुआ  ?
[A] 2010
[B] 2012
[C] 2013
[D] इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – [C] दुर्ग संभाग का निर्माण सितम्बर 2013 में हुआ था इसका मुख्यालय दुर्ग है स्थापना के अनुसार दुर्ग छत्तीसगढ़ का सबसे नवीन संभाग है 

WhatsApp Group1 Join Now
WhatsApp Group2 Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

x